Blog
Trending

ग्रेटर नोएडा के ३२ कॉलेज के छात्रो ने अंतर-महाविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया*

अजय sir

ग्रेटर नोएडा के ३२ कॉलेज के छात्रो ने अंतर-महाविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया*

ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा में आज एक भव्य अंतर-महाविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 32 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का विषय एआई एकाउंटेबिलिटी डेवलपर यूजर या सिस्टम रहा, जिस पर प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े उत्तरदायित्व, नैतिकता तथा इसके सामाजिक प्रभावों पर गहन एवं विचारोत्तेजक चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. डी.के. गर्ग, सीईओ डॉ. तुषार आर्य, डॉ. अमन आर्य तथा प्राचार्य डॉ. खैरूवाला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. डी.के. गर्ग ने विद्यार्थियों को ए.आई. के क्षेत्र में हो रहे नवीन विकासों की जानकारी देते हुए इसके लाभों एवं मानव जीवन पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रथम अमन भड़ाना, हर्ष जे.आई.एम.एस. कालेज एवं द्वितीय अवनी, आदित्य ईशान इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ तथा इंटरजेक्टर अंजली लायड कॉलेज ऑफ़ लॉ को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन संस्थान के संकाय सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं समसामयिक विषयों की समझ को सुदृढ़ करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button