ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में बी॰एड॰ एवं डी॰एल॰एड॰ के छात्रो द्वारा स्कॉउट एवं गाइड कैम्प का सफलतापूर्वक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन
प्रधान संपादक ठाकुर हरवीर सिंह कुशवाहा
**स्काउट एवं गाइड कैम्प का तीन दिवसीय आयोजन**ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में बी॰एड॰ एवं डी॰एल॰एड॰ के छात्रो द्वारा स्कॉउट एवं गाइड कैम्प का सफलतापूर्वक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। दूसरे दिन इस कैम्प का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क तथा आत्मनिर्भरता की भावना का विकास करना था।
कैम्प में विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, ट्रैकिंग, टेंट लगाना, गांठ बांधने की कला (नॉटिंग), सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समूह प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
संस्थान के चेयरमैन डा डी के गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे कैम्प विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुशासन, सेवा और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कैम्प के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, प्रवक्ता और स्कॉउट गाइड की जिला प्रभारी श्वेता भारद्वाज आदि उपस्थित रहे l यह कैम्प विद्यार्थियों के लिए एक यादगार एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।


