ब्यूरो चीफ भीम सिंह राजपूत
भरतपुर। आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला परिषद के वार्डों के आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। निर्धारित सूची के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 22, 31, 06, 13 और 15 आरक्षित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति महिला के लिए 14, 12, 11 और 18 वार्ड आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 10 निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए वार्ड 08, 29 और 30, जबकि ओबीसी महिला के लिए वार्ड 02 और 24 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड 26, 05, 20, 17, 19, 27, 01, 07 और 28 निर्धारित किए गए हैं। शेष वार्ड सामान्य वर्ग में रहेंगे।
पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण
प्रधान पदों के आरक्षण में सेवर पंचायत समिति में अनुसूचित जाति, भुसावर और वैर में सामान्य महिला, उचैन में अनुसूचित जाति महिला, रूपवास में सामान्य, बयाना में ओबीसी तथा नदबई में सामान्य वर्ग के लिए पद निर्धारित किया गया है।



