Blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सम्पूर्ण देश में अलग अलग स्थानों पर भव्य हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में रविवार 22 फरवरी को साइट 4, ग्रेटर नोएडा में विराट हिन्दू सम्मलेन का आयोजन हुआ। 

अतुल

*साइट 4, ग्रेटर नोएडा में हिन्दू विराट सम्मेलन*22 फरवरी, 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सम्पूर्ण देश में अलग अलग स्थानों पर भव्य हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में रविवार 22 फरवरी को साइट 4, ग्रेटर नोएडा में विराट हिन्दू सम्मलेन का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान राम अवतार जी ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ रजनी पब्लिक स्कूल की बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति से एवं वर्टेक्स स्कूल के प्रन्धक श्री नितेश जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के साथ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

* वर्टेक्स स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।बच्चों के द्वारा देवी-देवताओं की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं।

 

बच्चों के इस उत्साह ने नई पीढ़ी में धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व का संचार किया, जिससे पूरा पंडाल तालियों की गडगड़ाहट से गूँज उठा ।

समिति के मुख्य व्यवस्था प्रमुख तथा कोषाध्यक्ष श्रीमान प्रशांत जी ने बताया कि मुख्य वक्ता श्री दिनेश कांडपाल जी संघ की 100 वर्षो की सतत यात्रा पर प्रकाश डाले ।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी कैलाश गिरी क्रांति महाराज जी ने समाज से अपने कुतुब को बढ़ाने के लिए आग्रह किया और बताया कि बच्चों को हम नही भगवान पालते हैं।

 

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर श्री कपिल त्यागी जी (यथार्थ हॉस्पिटल) ने इतिहास को याद दिलाते हुए बताया कि हमारी एकता न् होने से मुगलों और अंग्रेजों ने हमे गुलाम बनाया। मुख्य वक्ता डॉक्टर शिवेष जी ने संघ के पांच परिवर्तन प्रकाश डाला

कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी श्री राम अवतार जी

मंच संचालन श्री अतुल आनंद सिंह जी ने किया। अतुल जी ने बताया कि कार्यक्रम के समापन के समय सभी विद्यार्थियों को जिन्होंने स्टेज पर अपनी प्रस्तुति दी थी समिति ने मोमेंटो और सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया तथा यथार्थ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर कपिल त्यागी जी ने सभी 60-70 बच्चों को ₹1000 का पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया और ऐसे कार्यक्रम करने के लिए आग्रह किया जिससे समाज जागृत हो।

 

हिन्दू सम्मेलन समिति महाराणा प्रताप बस्ती के द्वारा अथक प्रयासों से कार्यक्रम बहुत ही भव्य रहा और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।

इस मौके पर वीरेंद्र डाढ़ा जी जेपी सिंह जी, जयवीर जी, कुलदीप जी, मंगल सिंह जी, टेकचंद जी, रामेश्वर जी, जयप्रकाश सैनी जी, नीरज जी, गोरखनाथ जी, प्रदीप जी, शुभम अग्रवाल जी, रवि शर्मा जी, संदीप जी, मोनू जी, मनोज अग्रवाल जी प्रशांत जी, रमेश जी, विशाल जी, दिवाकर जी, उपस्थित रहे।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button