Blog

एक्शन मोड़ मे गौतमबुद्ध नगर पोलिस !इकोटेक-3 पुलिस द्वारा युवती पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ करने वाला मंचला एक्ट 294/354 मे अंदर

 

*थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा युवती पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*

दिनांक 13.01.2024 को थाना इकोटेक-3 पर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 13.01.2024 को कच्ची सड़क के पास कुछ युवकों द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर युवती पर अश्लील टिप्पणी की गयी है जिसमे पुलिस द्वारा युवती/वादियां से सम्पर्क कर वादियां की तहरीर के आधार पर थाना इकोटेक-3 पर मु0अ0सं0 14/2024 धारा 294/354 भादवि पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही का विवरणः*

आज दिनांक 14.01.2024 को थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से उपरोक्त घटना में प्रकाष में आये अभियुक्त हितेश कुमार सोलंकी पुत्र भरत सिंह को सुत्याना कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के फरार साथी की तलाश की जा रही है।

*अपराध करने का तरीकाः*

अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो स्कूल/कॉलेजों में आने-जाने वाली लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां करता हैं व लड़कियों के साथ छेडछाड़ करता है।

*अभियुक्त का विवरणः*

हितेश कुमार सोलंकी पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम खानपुर, थाना चोला, जनपद बुलन्दशहर उम्र-करीब 22 वर्ष।

*आपराधिक इतिहास का विवरणः*

मु0अ0सं0 14/2024 धारा 294/354 भादवि थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः*

1.उ0नि0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।
2.उ0नि0 राजेश बाबू थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।
3.का0 जावेद थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर।

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button