लखनऊ
Trending

लखनऊ : *SLUG:- राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 की बैठक हुई संपन्न प्रधान कार्यालय लखनऊ मे हुआ पत्रकार सम्मान समारोह*

हरवीर सिंह 9718976101

लखनऊ : *SLUG:- राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 की बैठक हुई संपन्न प्रधान कार्यालय लखनऊ मे हुआ पत्रकार सम्मान समारोह*

Anchor :- राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक, जिसमें जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संरक्षक व सभी जिलों से आए हुए सम्मानित पत्रकार साथियों को प्रशस्ति पत्र व माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को सम्मानित किया और संगठन को मजबूती से बढ़ाने के लिए आग्रह किया। पत्रकारों के हितैषी कहे जाने वाले देवेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा पत्रकार अपने कलम के माध्यम से सच्चाई को लिखता है, उसे जो भी दबाने का कार्य करेगा, उसके विरोध में हमारा संगठन आवाज उठाएगा और पत्रकारों के हितों की लड़ाई हम सदैव लड़ते रहेंगे, सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बिल को लागू करने की अपील की है। जिससे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है वही आज खतरे से खाली नहीं है। पत्रकारों के साथ रोज घटनाएं घटती रहती हैं। शासन प्रशासन की तरफ से कोई त्वरित कार्यवाही नहीं होती है।
आपको बताते चलें राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह भी कहना है कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद एक परिवार रूपी संगठन है। आप सभी सम्मानित पत्रकार साथियों का भाई हूं आपका सेवक हूं संगठन में महिला विंग से जुड़ी पत्रकार बहन, बेटी के समान है। जिनका सम्मान करना संगठन की नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनको राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने हृदय की गहराइयों से बधाइयां व अनंत शुभकामनाएं दी।

संबोधन :- देवेंद्र कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी
Back to top button