नोएडा / ग्रे0 नोएडा

बड़ी कवरेज :थाना बिसरख पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने वाले बदमाश के बीच मुठभेड़

Harveer Singh 9718976101

*थाना बिसरख पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने वाले बदमाश के बीच मुठभेड़ के संबंध में:*

*आज दिनांक 15/12/2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल स्पलेण्डर सवार 2 संदिग्ध व्यक्तियों को 06 प्रतिशत प्लॉट पर रूकने का इशारा किया गया किन्तु वह नहीं रुके और तेज रफ्तार से रोजायाकूबपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगे जिसपर पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई और पीछे बैठे अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध असलाह से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु की गई फायरिंग में बदमाश योगेन्द्र उर्फ मेजर पुत्र वेदप्रकाश निवासी रोजा याकूबपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर और एक मोटर साइकिल स्पलेण्डर रजि0 नं0 UP16DV3805 बरामद हुई है। अन्य बदमाश अंधेरे के फायदा उठाकर भाग गया जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। घायल अभियुक्त योगेन्द्र उर्फ मेजर उपरोक्त थाना बिसरख का हिस्ट्रीशीटर भी है जिसके विरूद्ध लूट/डकैती के दर्जनों मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त योगेन्द्र उर्फ मेजर द्वारा दिनांक 14.12.2023 को सिक्योर्टी गार्ड धीरज कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम अटवाअली, मर्दानपुर, थाना माधोंगंज, हरदोई वर्तमान पता रोजा याकूबपुर, थाना बिसरख, नोएडा की अत्यधिक पिटाई किया जाना और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो जाना बताया गया जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 1029/2023 धारा 304 भादवि पंजीकृत किया गया था। घायल बदमाश योगेन्द्र उर्फ मेजर को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया जा रहा है। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य विस्तृत जानकारी की जा रही है।*

*अभियुक्त का विवरण:*

योगेन्द्र उर्फ मेजर पुत्र वेदप्रकाश निवासी रोजा याकूबपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष ।

*आपराधिक इतिहास का विवरण:*

1.मु0अ0सं0 1029/2023 धारा 304 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर ।
2. मु0अ0सं0 406/2020 धारा 395/397/412 भादवि थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर ।
3.मु0अ0सं0 0448/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर ।
4.मु0अ0सं0 051/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर ।
5. मु0अ0सं0 383/2022 धारा 60 आबकारी थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर ।
6. मु0अ0सं0 590/2020 धारा 395/412/482 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर ।
7. मु0अ0सं0 592/2022 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर ।
8.मु0अ0सं0 225/2023 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधि0 थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर ।
9.एनसीआर न0 170/2023 धारा 323/504 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर

*मीडिया सेल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस*

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button