मेरठ:फर्जी मुकदमे हटाने हेतु भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरयू शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन

आज दिनांक 24/92024 को भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरयू शर्मा के आदेशानुसार आज मेरठ एस एस पी के आफिस पर धरना एंव घेराव किया गया जैसा कि आपको बताता चलूं कि 11/8/2024 को हमारे कुछ पदाधिकारीयों पर शिवाया टोल (दौराला) मैनेजर अनुज सोम ने फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए थे उसके बाद हमने 16/8/2024 को कमिश्नरी का घेराव किया उसमें उच्च अधिकारियों ने किसानो को 15 दिन का आश्वासन दें दिया लेकिन आज तक नहीं तो टोल कर्मीयों पर कोई कार्रवाई हुई और नहीं किसानों के ऊपर से फर्जी मुकदमे हटे उसके विरोध में आज दिनांक 24/92024 को भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के कार्यकर्ताओं ने एस एस पी आफिस का घेराव किया जिसमें कप्तान सहाब ने भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि वो इसकी निष्पक्ष जांच करायेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे


