Crime

खबर कमिश्नरी क्षेत्र गौतम बुद्ध नगर : हत्या के प्रयास से पत्नी पर चलाई देसी तमंचा से गोली !

हरवीर सिंह

*थाना बिसरख पुलिस द्वारा अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद।*

दिनांक 26.3.2025 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये मु0अ0स0 208/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पत्नि की हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त हेतराम पुत्र मुंशीलाल को हिण्डन नदी पुल के नीचे चार मूर्ति के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद।

दिनांक 25.3.2025 को पीडिता/वादिया अपने भाई के पास पुराना हैबतपुर में मिलने जा रही थी तभी उसके पति/अभियुक्त हेतराम द्वारा अपनी पत्नी पिंकी को अपने साथ चलने के लिए कहा गया तो पिंकी ने साथ चलने के लिए मना कर दिया जिस पर अभियुक्त के द्वारा अपने पास लिए तमंचे से पिंकी को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी जो पिंकी उम्र 36 वर्ष के हाथ में लगी।

 

*अभियुक्त का विवरणः*

 

हेतराम पुत्र मुशी लाल निवासी ग्राम बडागांव जिला कांसगज वर्तमान पता तिगरी थाना बिसरख

 

*बरामदगी का विवरण*

01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरणः*

मु0अ0सं0 208/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर

 

*मीडिया सेल*

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button