Blog
Trending

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश – जिला पुलिस अधीक्षक

भरतपुर ब्यूरो चीफ भीम सिंह राजपूत

भरतपुर/ पंचायत आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भरतपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने एवं पुलिस की तैयारियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, वृताधिकारीगण एवं समस्त थानाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने पंचायत आम चुनाव के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति, सुरक्षा संबंधी तैयारियों तथा पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अपने ड्यूटी निर्वहन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव संबंधी परिस्थितियों का गंभीरता से आकलन करते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें तथा उसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, भय अथवा कानून व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी अधिकारी पूर्व तैयारी, सतर्क निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई की रणनीति के साथ कार्य करें। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) ने कहा कि चुनावों के दौरान प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं जवान की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन, निष्पक्षता एवं मुस्तैदी के साथ अपनी चुनाव ड्यूटी का निर्वहन करें। ड्यूटी के दौरान अपने निर्धारित दायित्वों के प्रति सजग रहें व किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। चुनाव ड्यूटी में नियोजित पुलिसकर्मी किसी भी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक पक्ष का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति को भयभीत करने, मतदान को प्रभावित करने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का अवसर न मिले। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का आचरण ऐसा होना चाहिए जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में शांति एवं निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सहयोगात्मक एवं आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखते हुए ऐसा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए, जिसमें प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। जिला पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों तथा क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां की परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखें तथा किसी भी संभावित विवाद अथवा तनाव की स्थिति को समय रहते नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटरों, उपद्रवियों तथा शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखते हुए नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था से बिगाडने व किसी भी प्रकार का माहौल खराब़ करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने व दबाव बनाने अथवा मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने के किसी भी प्रयास को गंभीरता से लिया जाए तथा ऐसे मामलों में कानून के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मीटिंग में सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस जाब्ता के साथ प्रभावी गश्त व नाकाबन्दी एवं आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने, चुनाव संबंधी सूचनाओं का समय पर संकलन एवं सत्यापन करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही, महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने के भी निर्देश दिये गये। तथा चुनाव के दौरान अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। किसी भी सूचना पर आवश्यक सत्यापन के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये

BHIM SINGH RAJPUT

Bhim Singh Rajput is a journalist and photojournalist associated with Vedant Current News. He covers local news, social issues, government activities, crime, education, and public interest stories with a focus on accurate and timely reporting.

Related Articles

Back to top button