
मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर दिनांक 27 अक्टूबर की रात्रि में उनके आवास पर पहुँचकर आदरणीय श्री श्रीचंद शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मेरे साथ इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय जी, समाजसेवी श्री राहुल नंबरदार जी, श्री सुरेश पांडे जी एवं अन्य सम्मानित साथी उपस्थित रहे। साथ ही गौतम बुद्ध नगर भाजपा के यशस्वी जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री अभिषेक शर्मा जी का स्नेहिल सानिध्य एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से प्राप्त यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय श्री श्रीचंद शर्मा जी के प्रति शिक्षक समाज के अटूट विश्वास, समर्पित जनसेवा, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व एवं दूरदर्शी नेतृत्व का सशक्त प्रमाण है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके नेतृत्व में शिक्षा, समाज एवं राष्ट्रसेवा का यह गौरवशाली अभियान निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहे तथा वे सदैव शिक्षक समाज एवं जनकल्याण के लिए इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहें।
– विरेंद्र प्रताप रावल
सेक्टर सचिव
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA)
साइट-5, कासना, ग्रेटर नोएडा



