समस्त क्षेत्र वासियों को बिलासपुर चेयरमैन संजय भैया की तरफ से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं सहित
पत्रकार हरवीर सिंह 9718976101

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के प्यार का ही नहीं बल्कि भाई को अपनी बहन के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी दिलाता है…………रक्षा बंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह 19 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। यह एक पर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाई और बहन के अटूट प्रेम और बंधन का भी प्रतीक है। यही वजह है कि प्रतीक के तौर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर कच्चा धागा बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं।
इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। यह एक हिन्दू व जैन त्योहार है रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महतव है भाई की कलाई पर राखी बांधना बहन की ओर से स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक है, और परिणामस्वरूप, भाई उसकी रक्षा करने का वचन देता है। भाई अक्सर अपनी बहनों को पैसे या उपहार देकर उनके प्रति अपना प्यार दिखाते हैं। यह उत्सव पारिवारिक सुरक्षा का समर्थन करता है और एकजुटता और जिम्मेदारी की भावना की सराहना करता है। उपरोक्त क्रम में आपका भाई संजय भैया समस्त क्षेत्र की बहनों को विश्वास दिलाता है कि जब आपको संकट आएगा तब आपका भाई आपकी हर संभव सहायता के लिए खड़ा होगा


