Blog
Trending

मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने नई इलेक्ट्रिक ई-एससीवी एवं ई-थ्रीव्हीलर डीलरशिप्स के साथ एनसीआर में अपने इलेक्ट्रिक फुटप्रिन्ट को मजबूत बनाया

Harveer Singh 9718976101

मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने नई इलेक्ट्रिक ई-एससीवी एवं ई-थ्रीव्हीलर डीलरशिप्स के साथ एनसीआर में अपने इलेक्ट्रिक फुटप्रिन्ट को मजबूत बनाया

देखें live

नई लॉन्च की गई ई-एससीवी एवं ई-थ्रीव्हीलर डीलरशिप्स क्रमशः लिबासपुर और सूरजपुर में स्थित हैं

दिल्ली एनसीआर, 10 जनवरी, 2026: मुरूगप्पा ग्रुप की क्लीन मोबिलिटी शाखा मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने उत्तरी दिल्ली के लिबासपुर में इलेक्ट्रिक स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (ई-एससीवी) डीलरशिप और ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर डीलरशिप के लॉन्च के साथ एनसीआर में अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार किया है।

इन दोनों डीलरशिप्स के साथ मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने ऐसे समय में एनसीआर में अपनी मौजूदगी को बढ़ाया है, जब यह क्षेत्र देश में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के लिए सबसे सक्रिय बाज़ारों में से एक के रूप में उभर रहा है। शहर में अरबन लॉजिस्टिक्स, शेयर्ड मोबिलिटी के बढ़ते चलन एवं विस्तृत होते फ्लीट डिप्लॉयमेन्ट के चलते एनसीआर में इलेक्ट्रिक वाहनों का अडॉप्शन तेज़ी से बढ़ रहा है, इन सब कारणों की वजह से इलेक्ट्रिक वाहन पायलट उपयोगिता के दायरे से बढ़कर नियमित कमर्शियल ऐप्लीकेशन्स में अपनाए जा रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा में विगसन्स ऑटोमोबाइल्स द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर डीलरशिप लास्ट-माईल पैसेंजर एवं कार्गो सेगमेन्ट्स को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे व्यक्तिगत ऑपरेटर्स एवं फ्लीट उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इस आउटलेट में, मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक के सुपर ऑटो एवं सुपर कार्गो रीटेल बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। साथ ही प्रशिक्षित ईवी टेकनिशियन- अपनी सेवाओं के द्वारा तेज़ टर्नअराउंड एवं वाहन के अधिक अपटाईम को सुनिश्चित करेंगे; ये सभी पहलु कमर्शियल ऑपरेटर्स के लिए रोज़मर्रा में बहुत अधिक मायने रखते हैं।

उत्तरी दिल्ली की ई-एससीवी डीलरशिप्स का संचालन एक्शन अर्थ मुवर्स ग्रुप के वोल्ट व्हील्स द्वारा किया जाएगा। यह डीलरशिप कारोबारों को मिड-माईल एवं इंट्रा-सिटी लॉजिस्टिक्स के लिए इलेक्ट्रिक एससीवी के डिप्लॉयमेन्ट में मदद करेगी। यह युनिट ई-कॉमर्स वितरण, एफएमसीजी मूवमेंट और अर्बन फ्रेट जैसे एप्लीकेशंस के लिए तैयार की गई है, जों वर्कशॉप और आफ्टर-सेल्स क्षमता के माध्यम से फ्लीट की ज़रूरतों को पूरा करेगी।

उद्घाटन के अवसर पर टीआई क्लीनमोबिलिटी से वरिष्ठ लीडरशिप के सदस्य मौजूद रहे। इनमें अरूण मुरूगप्पन, चेयरमैन, मांट्रा इलेक्ट्रिक, टीआई क्लीन मोबिलिटी, जलज गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर, मांट्रा इलेक्ट्रिक, टीआई क्लीन मोबिलिटी, सजु नायर, सीईओ- ई-एससीवी मांट्रा इलेक्ट्रिक, और दीपेन्द्र शर्मा, सीईओ मांट्रा इलेक्ट्रिक शामिल थे। यह लॉन्च कंपनी की राष्ट्रीय विस्तार योजनाओं में एनसीआर के सामरिक महत्व का संकेत है।

इस विस्तार पर बात करते हुए अरूण मुरूगप्पन ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी की ओर यह बदलाव सिर्फ प्रोडक्ट का बदलाव नहीं बल्कि महत्वपूर्ण रूपान्तरण है। देश भर में बढ़ते अडॉप्शन के साथ, इसकी सफलता सपोर्टिंग सिस्टम की क्षमता और विश्वसनीयता पर निर्भर करेगी। गुणवत्ता, सर्विस और लंबे समय तक ओनरशिप के भरोसे पर टिकी यह नींव बनाना, क्लीन मोबिलिटी को सस्टेनेबल तरीके से आगे बढ़ाने के लिए बहुत ज़रूरी है।’

डीलरशिप की घोषणा के अवसर पर जलज गुप्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाज़ार है, जिसे पैमाने के बजाए, ऑपरेटिंग यूज़-केस से गति मिल रही है। हम ऐसे नेटवर्क के निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं, जो भरोसेमंद रीटेल पार्टनर्स, सशक्त सर्विस इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं उपभोक्तओं की सक्रियता के साथ इसे सहयोग प्रदान करे। उत्तरी दिल्ली एवं ग्रेटर नोएडा में नई डीलरशिप्स यह सुनिश्चित करेंगी कि उपभेक्ताओं को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के रूप में न सिर्फ सस्टेनेबल विकल्प बल्कि बिज़नेस के लिए भरोसेमंद समाधान भी मिलें।’

एनसीआर में विस्तार उन बाज़ारों में रीटेल एवं सर्विस नेटवर्क को सशक्त बनाने के मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक के दृष्टिकोण को दर्शाता है, जहां कमर्शियल ईवी का अडॉप्शन तेज़ी से बढ़ रहा है। बढ़ते लास्ट-माईल एवं मिड-माईल ऐप्लीकेशन्स के बीच- एनसीआर कंपनी के विकास के लिए मुख्य क्षेत्र बना रहने की उम्मीद है।

सुपर ऑटो की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.7 लाख, सुपर कार्गो की ₹4.47 लाख और ईविएटर की ₹16.13 लाख निर्धारित की गई है।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button