Blog
Trending

भाकियू एकता शक्ति प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान के नेतृत्व में लुहारली टोल प्रबंधन से मिला और धरना देकर वर्तमान में चल रही समस्याओं से अवगत कराया।

हिंदुस्तान का विश्वसनीय चैनल

आज भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा एवं प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान के नेतृत्व में लुहारली टोल प्रबंधन से मिला और धरना देकर वर्तमान में चल रही समस्याओं से अवगत कराया।

प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा के कुशल नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधि मंडल लोहाली टोल प्रबंधन टीम के हेड रजनीकांत जी से मिला। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं को टोल पर आवागमन के समय आ रही गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि काफी समय से यह संज्ञान में आ रहा है कि संगठन के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को टोल पर अनावश्यक रूप से रोका जाता है। पहचान बताने के बावजूद टोल कर्मचारी नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इन सभी विषयों को लेकर संगठन ने टोल प्रबंधन के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखी और स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया कि भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के किसी भी कार्यकर्ता की गाड़ी टोल पर एक मिनट भी नहीं रोकी जाएगी। टोल प्रबंधन को अपने स्तर पर यह व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी कि पूर्व में दर्ज नंबरों को तत्काल संज्ञान में लेकर गाड़ियों को बिना विलंब पास कराया जाए।

अक्षित शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा पाई गई, तो भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति रणनीति बनाकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

आज टोल पर संगठन द्वारा एक सांकेतिक धरना भी दिया गया। टोल प्रबंधन द्वारा भविष्य में ऐसी किसी भी पुनरावृत्ति न होने के स्पष्ट आश्वासन के बाद धरने को समाप्त किया गया। इस मौके पर एडवोकेट अक्षित शर्मा राष्ट्रीय संगठन प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार
प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र यादव
प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश नीरज शर्मा
युवा प्रदेश सचिव पंकज त्यागी नगर अध्यक्ष अक्षित गोयल जिला सचिव संदीप गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जय जवान, जय किसान।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button