ग्रेटर नोएडा, अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में आज वार्षिक खेल दिवस उत्सव का भव्य शुभारंभ
9718976101

ग्रेटर नोएडा, अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में आज वार्षिक खेल दिवस उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य फादर डेनिस डिसूजा और फादर अलवर्ट डिसूजा ने किया। फादर डेनिस वर्तमान में आगरा महाधर्मप्रांत क्षेत्र में विद्यालयों के निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया, समस्त शिक्षकगण तथा कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के आमंत्रित अभिभावक उपस्थित रहे।
LIVE photo
दो दिवसीय यह खेल उत्सव 14 और 15 नवंबर को आयोजित हो रहा है। आज नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने खेल गतिविधियों में अपना उत्साह, समर्पण और प्रतिभा प्रदर्शित की, जबकि कल कक्षा 3 से 12 तक के खिलाड़ी मैदान में अपनी खेल दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय में चल रही यह प्रतियोगिता जुलाई माह में शुरू हुई थी, जिसमें छात्रों को चार सदनों—टैगोर, बोस, गांधी और पटेल—में बांटा गया है, ताकि टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल सके।
अब तक घोषित अंकों में पटेल सदन 533 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है, वहीं टैगोर सदन 434, बोस सदन 422 और गांधी सदन 398 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर बने हुए हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण से हुआ। नन्हे-मुन्नों ने परेड के साथ विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों पर आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों और अतिथियों ने तालियों से सराहा।
खेल दिवस की सफलता में विशेष सहयोग प्रधानाचार्य और खेल विभाग के सदस्यों—मनीष तिवारी, त्रिमोहन कुमार, एकता खन्ना, संगीता राठी और सृजन कुमारी—का रहा।
—
आज आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे :
1. घुड़दौड़
बालक: इशांक भाटी, अर्णव चौधरी, वियंश दक्ष
बालिका: दर्शनी सिंह, नित्या सिंह, निविया सिंह
2. गेंद संग्रह दौड़
बालक: वेदांत त्रिपाठी, अव्यंश चौधरी, स्मिथ डेढ़ा
बालिका: मान्या भाटी, श्रेणिका रानी, स्नेहा मिंज
3. सुरंग दौड़
बालक: अन्वय सिंह, कियान केविन, आदविक यादव
बालिका: एलिना, शिवान्या शर्मा, भाविका जायसवाल
4. 100 मीटर दौड़ (कक्षा 1)
बालक: आयुष शर्मा, दर्शित श्रीवास्तव, लक्षित हुन
बालिका: चाहत सिंह, प्रशा भाटी, लक्षिता भाटी
5. बाधा दौड़ (यू.के.जी.)
बालक: धवन भाटी, अक्षित दुबे, ग्रंथ भाटी
बालिका: जैशनी भाटी, परिधि नेगी, जयश्का भास्कर
6. जंजीर दौड़ (समूह प्रतियोगिता)
बालक: यूकेजी-डी, यूकेजी-ई, यूकेजी-ए
बालिका: यूकेजी-सी, यूकेजी-ए, यूकेजी-डी
7. बाधा दौड़ (कक्षा 1)
बालक: श्रेयांश सिंह, माधव सिंह, शौर्य कसाना
बालिका: उदिति द्विवेदी, नायरा पाल, अविका चौहान
8. रस्सा-कसी
बालक: पटेल सदन, गांधी सदन
बालिका: बोस सदन, पटेल सदन


