Blog

सबसे बड़ी शक्ति नारी शक्ति का मिला आशीर्वाद : बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में महिलाएं हैं मैदान में

सबसे बड़ी शक्ति नारी शक्ति का मिला आशीर्वाद : बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में महिलाएं हैं मैदान में

का स्वागत कर महिलाओं ने दिया समर्थन

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसदीय का चुनाव लड़ रहे बहुजन समाजवादी पार्टी बसपा के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने मंगलवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर 26 अप्रैल को बसपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान बसपा प्रत्याशी का गांव धूम मानिकपुर, पियावली जैतवारपुर, आमका, रसूलपुर डासना, दादरी, ततारपुर, बिसाहड़ा, सीदीपुर, राजतपुर, ऊंचा गांव, ढोकलपुरा व खंगौडा सहित अन्य गांवों में मतदाताओं ने भव्य स्वागत करते हुए भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिया। स्वागत करने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। मंगलवार को बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने समर्थकों के साथ दादरी विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों के साथ कई गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से संपर्क साधा।बहन मायावती के कार्यकाल में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास राजेंद्र सिंह सोलंकी I
राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के समय में गौतमबुद्ध नगर में विकास संबंधी कई योजनाएं चलाई गई, जो आज भी जनता के लिए यादगार है। बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को महिला शक्ति ने चढ़कर हिस्सा लिया व सोलंकी को आश्वासन दिया कि गौतम बुद्ध नगर से आपको भारी मतों से विजय बनाने का काम करेंगी।
जनसंपर्क के दौरान मिल रहे युवाओं का साथ, बुजुर्गों का आशीर्वाद और मातृशक्ति का अपार स्नेह से यह स्पष्ट संकेत है कि समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा हैI जिससे इस बार गौतम बुद्धा नागर में बदलाव होने जा रहा है

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button