Blog
Trending

जनता का रुझान राजेंद्र सिंह सोलंकी सच्चे जनसेवक की तरफ बड़ी कवरेज स्पीड इंडिया न्यूज़ हरवीर सिंह के साथ

Harveer singh

15 अप्रैल 24

बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने सोमवार को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर 26 अप्रैल को बसपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान बसपा प्रत्याशी का गांव मुतैना, वैलाना सहित अन्य गांवों में जनता ने कई जगहों पर भव्य स्वागत करते हुए भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिया। रविवार को बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने समर्थकों के साथ जेवर क्षेत्र के दयानतपुर, रामपुर बाँगर, थोरा, चांगोली समेत अन्य गांव में जनसंपर्क कर मतदाताओं से संपर्क साधा।

 

सिकन्दराबाद के गांवों में जनसंपर्क के दौरान बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। गांवों में जनसंपर्क के दौरान बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि वर्तमान सांसद ने क्षेत्र में विकास ना करके मेरे अपने क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय किया है। गत चुनावी दौर में लोगों से झूठे आश्वासन कर सांसद ने लोगों के साथ ठगी की है जिसे क्षेत्रवासी अब पहचान चुके हैं। जनसंपर्क के दौरान वैलाना गांव में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ी भीड़ ने इस बात का संकेत दिया कि आने वाला वक्त बहुजन समाजवादी पार्टी के लिए बेहतर होगा। इस दौरान ग्रामीणों ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को फूलों की माला व पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

 

वर्तमान सांसद ने विकास के नाम पर लोगों को छला: सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान राजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के समय में गौतमबुद्ध नगर में जमकर विकास की योजनाएं चलाई गई। इसके अलावा उनके शासन में सर्वजन के लोगों की हित की योजनाएं चलाई गई जिसे जनता को बहुत अधिक लाभ मिला। उन्होंने कहा कि उनके प्रतिद्वंती प्रत्याशी तथा वर्तमान सांसद ने विकास के नाम पर लोगों को छला, आज चुनाव है तो वह गांव-गांव घूमते नजर आ रहे हैं उन्होंने दावा किया कि सर्वजन का समर्थन उनके साथ है और वह रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button