पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर #कांवड़ यात्रा के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
🟥🟦🟥🟦
*आज दिनांक 11/07/2024 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा श्रीमती सुनिति के निर्देशन व एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा के निकट पर्यवेक्षण में एसीपी द्वितीय सेन्ट्रल नोएडा श्री राजीव कुमार गुप्ता द्वारा थाना बादलपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम शादीपुर चिरौली में आगामी त्यौहार व कांवड यात्रा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में उपस्थित धर्म गुरुओं/संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हे आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाने व किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में समझाया गया। उनके द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हे समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दे जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्योहार को शांति पूर्व ढंग से मना सके।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*


