Blog
Trending

सैन समाज ने रचा इतिहास – बुलंदशहर के चंदपुरा में दूसरा नारायणी माता धाम का भूमि पूजन, का सफल आयोजन

चीफ़ एडिटर हरवीर सिंह

नारायणी माता का मूल मंत्र
ॐ नारायण्यै नमः
3. नारायणी स्तुति मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मातृ-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

नारायणी नमोस्तुते – जय नारायणी माता

बुलंदशहर/चंदपुरा। सैन समाज के लिए गौरव का दिन… नारायणी माता मंदिर चंदपुरा बुलंदशहर पर शनिवार 11 अक्टूबर 2026 को नारायणी माता मंदिर के निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह आयोजन नारायणी माता धाम ट्रस्ट और नरेंद्र सैन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से सैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में समाज के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

ट्रस्ट ने बताया कि यह मंदिर पूरी तरह से समाज के सहयोग से बनने जा रहा है। मंदिर की सबसे बड़ी खासियत इसका स्थान है – यह गंगा से महज 35किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

आपको बता दें कि नारायणी माता का पहला प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान के अलवर में स्थित है और अब दूसरा भव्य मंदिर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के चंदपुरा में बनने जा रहा है। यह उत्तर भारत में समाज का दूसरा सबसे बड़ा धाम होगा।

भूमि पूजन के बाद मंदिर परिसर में भव्य प्रोग्राम एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवा दिलों की धड़कन यूट्यूब कलाकार मनीष सैन शेरपुर, दीपक सैन, निक्कू सैन, सौरव सैन, सुमित सैन, सत्यम सैन और रोनी सैन ने भजनों से रंग जमाया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण YouTube LIVE पर भी किया गया।

नारायणी माता धाम ट्रस्ट का उद्देश्य केवल मंदिर निर्माण ही नहीं, बल्कि समाज को हर दिशा में मजबूत करना है। ट्रस्ट समाज के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है

आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं से मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की है।

वेदांत करंट न्यूज़  बुलंदशहर से रिपोर्ट।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button