शारदा विश्वविद्यालय परिसर में हुई चोरी का खुलासा करने वाली टीम नॉलेज पार्क थाना को दिया जाएगा ₹25000 का नगद इनाम
हरवीर सिंह 9718976101
शारदा विश्वविद्यालय परिसर में हुई चोरी का खुलासा करने वाली टीम नॉलेज पार्क थाना को दिया जाएगा ₹25000 का नगद इनाम
आज नॉलेज पार्क पुलिस थाना द्वारा शारदा विश्वविद्यालय परिसर से हुए चोरी एफ आई आर 23/2024का खुलासा करते हुए चोर सहित समान (जिसमे एक डिस्प्ले तथा दो कार्ड ) को बरामद कर लिया है। इस नेक एवं सराहनीय कार्य के लिए शारदा विश्वविद्यालय प्रबंधन ने गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट को बधाई देते हुए सम्मानित करने का फैसला किया है। नॉलेज पार्क थाना के जांच में शामिल पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र तथा पच्चीस हजार रुपए की नगद राशि भी प्रोत्साहन के रूप में दिया जायेगा। पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों के उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।
डॉ अजीत कुमार
Director
शारदा विश्वविद्यालय
मामला
*थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद।*
*घटना का विवरण-*
शारदा विश्वविद्यालय परिसर में दिनांक 01.02.2024 को आटोमेटिक जनरेटर से डिस्प्ले व 02 कार्ड चोरी होने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 023/2024 धारा 380 भादवि0 पंजीकृत किया गया था।
*कार्यवाही का विवरण-*
थाना नॉलेज पार्क कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा दिनांक 03.02.2024 को एलजी गोलचक्कर के पास से आटोमेटिक जनरेटर की एक डिस्प्ले व दो कार्ड के साथ अभि0 दीपक पुत्र शिव सिंह नि0 ग्राम व थाना पिसावा जिला अलीगढ को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
दीपक पुत्र शिव सिंह नि0 ग्राम व थाना पिसावा जिला अलीगढ
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 023/2024 धारा 380/411 भादवि0 थाना नालेज पार्क गौतमबुद्धनगर
*बरामदगी का विवरण*
आटोमेटिक जनरेटर के पार्ट एक डिस्प्ले व दो कार्ड जिस पर AUX 105 , A028Z283 –A व दूसरे कार्ड जिस पर PCC3300 , A034S830-A

