Holi

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का होली महापर्व पर ग्राम मिलक लचंछी में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

मीडिया प्रभारी हरवीर सिंह 9718976101

 

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का होली महापर्व पर ग्राम मिलक लचंछी में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन होना तय

ग्रेटर नोएडा।

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति द्वारा आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से होली के पावन अवसर पर एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 1 मार्च को दिन में ग्राम मिलक लचछी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा , राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा,राष्टीय अध्यक्ष युवा मोर्चा उदय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अमरीश चौहान के निर्देशानुसार तैयार की गई है।मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा, जिलाध्यक्ष पुलकित सिंगल, युवा जिलाध्यक्ष संजीव नायक, प्रदेश संगठन मंत्री रामअवतार सोलंकी गजराज चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने कहा कि संगठन द्वारा पूर्व में भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सर्वसमाज को साथ लेकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देगा तथा सामाजिक एकता की मजबूत मिसाल प्रस्तुत करेगा।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है और इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली का यह मिलन समारोह आपसी सद्भाव, सहयोग और एकता का प्रतीक बनेगा।

संगठन ने क्षेत्र के समस्त सम्मानित नागरिकों, किसान भाइयों, युवाओं एवं मातृशक्ति से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएँ और आपसी भाईचारे का संदेश मजबूत करें।

जय जवान, जय किसान।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी
Back to top button