Blog

हरलाल इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टैक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के कम्प्यूटर सांइन्स एण्ड एप्लीकेशन विभाग द्वारा दो दिवसीय TECHATHON का शुभारंभ किया गया।

Harveer Singh 9718976101

दिनांक 24 फरवरी 2026 को हरलाल इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टैक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के कम्प्यूटर सांइन्स एण्ड एप्लीकेशन विभाग द्वारा दो दिवसीय TECHATHON का शुभारंभ किया गया।

विभागाध्यक्ष श्री नरेन्द्र उपाध्याय जी ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी विधार्थियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी। संस्थान के समूह निदेशक डॉ. सुधीर कुमार जी ने अपने संबोधन में इनोवेशन एवं क्रियेटीविटी के महत्व को बताया।

संस्थान के चैयरमैन श्री एच.एस. बंसल जी ने सभी विधार्थियों का मनोबल बढाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस टैकाथोन में विभिन्न विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं इन्सटीट्यूट से लगभग 60 टीम ने भाग लिया। जिसमें मुख्यतः एस.आर.एम. विश्वविद्यालय, जी.बी.यू. विश्वविद्यालय, एन.आई.यू. विश्वविद्यालय, आई.आई.एल.एम. विश्वविद्यालय, जे.एस. महाविद्यालय, एम.आई.एम.टी इन्सटीट्यूट, आई.आई.एम.टी इन्सटीट्यूट, जनहित इन्सटीट्यूट, जी.एल.बजाज इन्सटीट्यूट, जी.आई.टी इन्सटीट्यूट आदि ने प्रतिभाग लिया।

टैकाथोन के अन्तर्गत प्रथम दिवस पर INN-O-THON BIT-A-THON तथा FREE FIRE GAME ARENA प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। INNO-THON में प्रतिभागियों द्वारा 24 घण्टे की निरंतर CODING चुनौतियों को कुशलतापूर्वक हल किया जा रहा है। विजेता टीम की घोषणा आयोजन के दूसरे दिन बुधवार दिनांक 25.02.2026 को किया जायेगा।

TECH-A-THON के मुख्य अतिथि डॉ. राजदवे तिवारी (हेड ऑफ ए.आई.एम.एल रिसर्च एण्ड डेवलेपमेन्ट, जनरल मैनेजर, सीक इड्यूनिक्स प्रा. लि. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने विधार्थियों को ए.आई.एम.एल के क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर अपॉरचुनीटीज तथा नवीनता ए.आई.एम.एल टूल्स के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की, और उन्हें EMERGING TECHNOLOGIES के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधार्थियों को PRACTICAL EXPOSURE प्रदान करना तथा उन्हें INDUSTRY -ORIENTED SKILLS से सुसज्जित करना है।

इस अवसर पर संस्थान के चैयरमैन श्री एच.एस. बंसल जी श्री अनमोल बंसल जी, समूह निर्देशक डॉ. सुधीर कुमार जी, सचिव श्री अनिल बंसल जी, सह सचिव कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी उपाध्याय जी, एडमिन ऑफीसर कविता जी, प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज कुमार, विभागाध्यक्ष श्री नरेन्द्र चौधरी तथा अन्य संकायों के निदेशक, प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहें, इसका कार्यक्रम पर विधार्थियों का जोशपूर्ण उत्साह देखने लायक रहा।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button