सूरजपुर सेवा समिति सूरजपुर की तरफ से सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं सहित

सूरजपुर सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम प्रेम, *सौहादय* व मैत्रीपूर्ण व्यवहार को बढ़ाने के उद्देश्य से 9 मार्च दिन रविवार को 11:00 बजे से संजीता पैलेस भाटी रोड पर किया गया। सूरजपुर सेवा समिति द्वारा इस कार्यक्रम में सूरजपुर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित हुए जिन्होंने भाटी रोड के निर्माण के संबंध में भी विचार विमर्श किया। भाटी रोड के रास्ते की फाइल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पिछले तीन वर्षों से कागजों में लटकी पड़ी हुई है। जबकि भाटी रोड के सरकारी चकरोड है और दो बार निर्माण भी हो चुका है। 30 वर्ष पहले इसे विधायक महेंद्र सिंह भाटी द्वारा काला रोड तैयार किया गया था और उनके नाम पर ही घोषित हुआ था 15 वर्ष पूर्व इसे लोक टाईल से निर्माण किया गया। रास्ते के जलभराव की वजह से संपूर्ण रास्ता जर्जर हो चुका है। रास्ते पर सभी भारतीय जनता पार्टी के वोटर हैं। इस रास्ते पर लगभग 20000 वोटर है।पिछली दो योजनाओं से भारतीय जनता पार्टी से इस रास्ते के निर्माण की मांग करी जा रही हैं।2021 मे पूर्व योजना में विधायक श्रीमान तेजपाल नागर जी को इस रास्ते के संबंध में अवगत कराया जिसमें उन्होंने सभी अपने समर्थकों और वोटरों के सामने मंदिर में कसम खाई कि रास्ते को में जीतेत ही बनवा दूंगा। लेकिन पिछले तीन वर्ष बीत जाने गए और अभी कोई उम्मीद भी नहीं है। आसपास की 20000 वोटर सारी जनता रुष्ट है और वह इस झूठ का जवाब 2027 में देने को तैयार है। जमीन स्तर पर कोई एक रास्ता भी नहीं बने को तैयार है। कोर्ट कलेक्ट्रेट और पुलिस कमिश्नर ऑफिस मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर है। इन सरकारी विभागों के कर्मचारी पुलिस अधिकारी इन रास्तों पर रहते हैं। सूरजपुर की तंग गलियों का हाल देखकर के वह अपनी नियुक्ति पर परेशान होते हैं। सेवा समिति में मनोरंजन का समय बांधने वाले डॉक्टर के एस चंद्रा द्वारा एक बेहतरीन म्यूजिक प्रस्तुति दी गई। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र मावी जी उपस्थित हुए और उन्होंने होली की कार्यक्रम के संबंध में समिति के सभी पदाधिकारीयों को धन्यवाद दिया । सूरजपुर सेवा समिति कि अध्यक्ष श्रीमान सीए अतुल वशिष्ठ , उपाध्यक्ष प्रेमवीर शर्मा, संगठन मंत्री हरिप्रकाश दीक्षित, महामंत्री अजीत कपासिया व महेश शर्मा संरक्षक महोदय श्रीमान देवदत्त शर्मा जी, प्रचार मंत्री उपदेश सिंह, मानिकचंद शर्मा व संयोजक शैलेंद्र राय और देवेंद्र सिंह और अखिलेश जी, दर्शन सिंह नेगी उपस्थित हुए। सूरजपुर के वरिष्ठ समाजसेवी पंडित मूलचंद शर्मा जयदेव शर्मा भूदेव शर्मा सत्यपाल शर्मा भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा एडवोकेट रवि शर्मा उपस्थित हुए।


