ग्रेटर नोएडा स्थित : ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का सफल आयोजन

*आज ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन ।* कॉन्फ़्रेंस का आज प्रथम दिवस था ।कॉन्फ़्रेंस में देश विदेश से विषय सस्टेनेबल प्रैक्टिस इन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड एजुकेशन बिल्डिंग: ऐ रेसिलियंट फ्यूचर (SPTME) पर कुल 92 पेपर, शोध पत्र आए ।कॉन्फ़्रेंस में परिचर्चा दीर्घ कालीन पर्यावरण संरक्षण के उपाय विधियां एवं महत्व पर हुई ।जिसमें संस्थान के चेयरमेन डॉक्टर विनोद सिंह ,प्राचार्य डॉक्टर लोकेश शर्मा ,कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर डॉo अर्चना सिंह , डॉ राजेश्वरी सिसोदिया , मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर के सिंह (डीन स्टूडेंट वेलफेयर इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल विश्वविद्यालय दिल्ली ), डॉo आभा शर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर महाराज अग्रसेन कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली) एवं शिक्षाविद प्रोफेसर महेश कुमार (कंप्यूटर साइंस विभाग जेपी यूनिवर्सिटी गुना मध्य प्रदेश) रहे। प्रमुख वक्ताओं में डॉ निधि अग्रवाल प्रोफेसर लिंकन विश्वविद्यालय मलेशिया डॉक्टर जोसलिन बीo हियोना, प्रोग्राम हैड ला -कनसोलेसियन यूनिवर्सिटी फिलीपींस थीं। सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत कॉन्फ्रेंस कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर दिव्या सिंह ने किया वही रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण कॉन्फ्रेंस कॉर्डिनेटर संदीप कौर ,कंचन सिंह श्रीमती समता सुमन, फिलिप जोसेफ ज्योत्सना ,वंदना सिंह ,कविता शर्मा आदि ने किया तथा मंच समायोजन संजय मिश्रा, दिव्या राय,मुकेश यादव,ने किया, अन्य व्यवस्थाओं में डॉ सविता, राहुल त्यागी, संदीप नागर, सचिन , मुकेश यादव, लोकेश सिंह, डॉ रवि यादव आदि स्टाफ सहित रहे l कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिन 50 से भी अधिक शोध पत्रों का ऑनलाइन ,ऑफलाइन प्रस्तुतीकरण देश-विदेश के शोधार्थी एवं शिक्षाविदों ने किया।
अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र का मूल्यांकन करते हुए रुचि गर्ग (बीo एमo टेकo)
डॉ विजय पल्लव डॉ शैलेंद्र सिंह (, सी ०ओ ०ओ० जाय डे क्स ग्रुप वडोदरा), प्रोफेसर सुधीर , डॉ० योगिता गोयल , डॉक्टर ललन सिंह,आदि ने मंथन से यह जाना कि सभी शोध पत्रों ने सस्टेनेबिलिटी/पर्यावरणीय ग्रीन शिक्षा, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के संरक्षण के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसके वैश्विक अनुपालन पर जोर दिया। प्रथम दिवस का कॉन्फ्रेंस का आयोजन सफल रहा ।मीडिया का आभार मीडिया प्रभारी डॉक्टर एन ०सी ०शर्मा ने किया।