नोएडा / ग्रे0 नोएडा
Trending

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS),में आज विश्व मोटापा दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हरवीर सिंह

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS),में आज विश्व मोटापा दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया

गयाराजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा में आज विश्व मोटापा दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोटापे से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, उनके समाधान तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. पायल जैन, विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग द्वारा की गई। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मोटापे की बढ़ती समस्या और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित Dr. Atul Goel, पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (DGHS), ने मोटापे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर मोटापे से होने वाली अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।कार्यक्रम में प्रसिद्ध मैराथन धाविका Sunita Godara को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और फिटनेस के महत्व पर जोर दिया तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर Vimla Batham, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं Dr. Sarita Sakpal ने भी महिला स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम के अंतर्गत महिला दिवस 2026 की थीम पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। इस पैनल चर्चा का संचालन डॉ. रितु शर्मा, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग तथा डॉ. जस्मीन द्वारा किया गया। पैनल में सर्जरी विभाग के डॉ. सतेंद्र कुमार तथा डॉ. नवीन्द्र कुमार, फिजियोलॉजी विभाग की डॉ. भारती भंडारी, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए. के. साहनी, पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी कल्हन, डॉ. रंभा पाठक तथा संस्थान के डीन सहित अन्य विशेषज्ञों ने महिलाओं के स्वास्थ्य, समानता और समाज में उनकी भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।इस कार्यक्रम में संस्थान के सीएमएस डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. दीपक शर्मा, तथा नर्सिंग कॉलेज की संकाय सदस्य एवं प्रिंसिपल डॉ. नीतू बधारिया भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण तथा मोटापे की रोकथाम के संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button