Blog
Trending

जिला कलेक्ट्रेट से रवाना होगी रन फॉर यूनिटी,अधिकाधिक आमजन सहभागिता करें सुनिश्चित- एडीएम सिटी

भरतपुर संवाददाता भीम सिंह राजपूत

 

भरतपुर / देश के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सिटी राहुल सैनी अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से किया जाए। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इसमें स्टाफ के साथ अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करायें। उन्होंने बताया कि रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ 31 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे जिला कलैक्ट्रेट परिसर से होगा, जो यातायात चौराहा, विनोद गुप्ता हॉस्पीटल से घना रोड़ होते हुए शास्त्री पार्क पर समाप्त होगी। इस दौड़ में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, विद्यार्थी, शिक्षक, खेल प्रेमी, स्काउट-गाइड, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, महिलाएं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की सहभागिता रहेगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात, प्राथमिक उपचार, ध्वनि व्यवस्था एवं स्वच्छता की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परिवहन अधिकारी को छात्रों एवं स्काउट-गाइड्स के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने, जबकि नगर निगम सचिव को पेयजल, साफ-सफाई एवं प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि वे आवश्यकता अनुसार शारीरिक शिक्षिक नियुक्त करें। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। अतिरिक्त कलक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को स्टॉफ के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेगें तथा अनय लोगों को भी प्रेरित करेंगे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र यादव, एसीईओ रेखा रानी, लेफ्टिनेंट कर्नल विनायक गुप्ता, एसडीएम भारती गुप्ता, सीईओ सिटी योगेश कुमार, स्काउट कमिशनर गिर्राज गर्ग, एआरटीओ अभय मुद्गल, नगर निगम सचिव विजय प्रताप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेन्द्र गोपालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

BHIM SINGH RAJPUT

Bhim Singh Rajput is a journalist and photojournalist associated with Vedant Current News. He covers local news, social issues, government activities, crime, education, and public interest stories with a focus on accurate and timely reporting.

Related Articles

Back to top button