Education

अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन से जुड़े सम्मान समारोह में डॉ. डी. के. गर्ग सम्मानित

 

**अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन से जुड़े सम्मान समारोह में डॉ. डी. के. गर्ग सम्मानित**

आर्य समाज ग्रेटर कैलाश में आयोजित एक गरिमामय समारोह में डा डी के गर्ग को सामाजिक सेवा, लेखन तथा उत्तर भारत में आर्य समाज के मूल्यों एवं शिक्षा के प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन, दिल्ली 2025 की श्रृंखला से संबंधित रहा।

यह विशेष आयोजन महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती तथा आर्य समाज के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें समाज और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न संस्थानों एवं व्यक्तियों की सहभागिता देखने को मिली।

इस अवसर पर डॉ अमन आर्य ने कहा कि ईशान संस्थान द्वारा इस महत्वपूर्ण पहल के प्रचार-प्रसार में निरंतर सहयोग किया जा रहा है और इस सम्मान से जुड़ना संस्थान के लिए गौरव का विषय है।

समारोह में अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही, जिनमें आचार्यदेवव्रत (माननीय राज्यपाल, गुजरात), डॉअशोक चौहान (संस्थापक अध्यक्ष, एमिटी विश्वविद्यालय) तथा सुरेंद्र कुमार आर्य (अध्यक्ष, जे बी एम ; प्रधान, सर्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा एवं समस्त आयोजन दल के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने सामाजिक एवं शैक्षिक प्रभाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से किए गए प्रयासों को मान्यता प्रदान की।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button