Blog
Trending

इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में POSH जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन

चीफ एडिटर:हरवीर सिंह

इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में POSH जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजनग्रेटर नोएडा स्थित इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में तथा युवामंथन के सहयोग से POSH (कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति यौन उत्पीड़न निवारण) विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विधि के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय पाण्डेय ने अपने स्वागत भाषण में समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा उन्हें समान सम्मान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने POSH अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए “विशाखा बनाम राजस्थान राज्य” मामले का उल्लेख कर उसके महत्व को स्पष्ट किया।

 

कार्यक्रम के दौरान POSH अधिनियम एवं साइबर अपराध से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को विषय की गहराई से समझ देने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो प्रदर्शित किए गए तथा पावरपॉइंट प्रस्तुति (PPT) के जरिए महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल तरीके से समझाया गया।

 

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं सुरक्षित कार्यस्थल के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सभी छात्र-छात्राओं को यह शपथ दिलाई गई कि वे ऐसा वातावरण बनाएंगे जिसमें महिलाएं सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें और सभी उनके प्रति आदर का भाव रखें।

 

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विधि पाठ्यक्रमों से तीन छात्राओं एवं दो छात्रों ने POSH जागरूकता के एंबेसडर बनने का संकल्प लिया और शपथ ग्रहण की। प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय पाण्डेय द्वारा उन्हें महाविद्यालय का ब्रांड एंबेसडर नामित किया

 live link

https://www.facebook.com/share/v/18HqHBS9VK/

 

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह कार्यशाला छात्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button