Blog

गलगोटिया विश्वविद्यालय आर्ट ऑफ़ लिविंग” संस्था के तत्वावधान में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ समापन

 

गलगोटियास विश्वविद्यालय

14 जुलाई, 2024

 

गलगोटिया विश्वविद्यालय में

“आर्ट ऑफ़ लिविंग” संस्था के तत्वावधान में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ समापन।

 

इस चार दिवसीय “आर्ट ऑफ लिविंग” द्वारा आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में

गलगोटियास विश्वविद्यालय के फैकल्टी-मेम्बरों को सुदर्शन क्रिया, अलोम-विलोम और प्रणायाम की तकनीक के बारे में बहुत ही बारीकी से बताया गया। जिनमें श्वसन तकनीकें, ध्यान, योग और दैनिक जीवन के लिए व्यावहारिक ज्ञान के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही भारत की महान संस्कृति और योग की महान विधाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की की गयी।

आज कार्यक्रम के समापन पर जब प्रतिभागियों से “आर्ट ऑफ़ लिविंग” के बारे में बात की गयी तो उन्होंने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि हमने पिछले चार दिनों में जिस प्रकार की अद्भुत अनुभूतियों को महशूस किया है वो अपने आप में बहुत अलौकिक हैं। आगे उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात और कही कि यह भी एक कटु सत्य है कि “आर्ट ऑफ़ लिविंग” में किसी के भी जीवन में साकारात्मक विचारों को लाने की एक अद्भुत शक्ति समाहित है।

 

इसलिए “आर्ट ऑफ़ लिविंग” एक ऐसी महान संस्था है जो भारतीय संस्कृति की संरक्षक होने के साथ-साथ जन कल्याण करने वाली महान विधाओं की जननी भी है।

 

गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डा० ध्रुव गलगोटिया ने इस अवसर पर कहा कि “आर्ट ऑफ लिविंग” हमें जीवन जीने की कला सिखलाती है। आज के इस भाग दौड़ भरे जीवन में जब हम तनाव से गुजर रहे हैं। तब आर्ट ऑफ लिविंग हमें योग व जीवन शैली में परिवर्तन के माध्यम से तनाव से राहत पाने की राह दिखाता हैं। दिन-प्रतिदन के तनाव और खिंचाव के बीच खुश रहकर जीवन का आनंद लेना ही आर्ट ऑफ लिविंग है। यह एक तकनीक है, जिसके माध्यम से तनाव और चिंताओं को दूर कर जीवन में खुशी और आनंद लाने की कला सीखी जाती है। आर्ट ऑफ लिविंग भारतीय संस्कृति की महान विधाओं की एक महा विद्या है।

 

“आर्ट ऑफ़ लिविंग” की ओर से आये हुए श्री अखिलेश परमाणु जी (सीनियर फैकल्टी), डा० साधना जी, सविता शर्मा जी और राजेश मथुर जी, नीति श्रीवास्तव जी और श्रुति जी ने फैकल्टी डेवलपमेंट के सभी सत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन

भगवत प्रसाद शर्मा

9582782750

पीआरओ/ मीडिया कार्यकारी

गलगोटियास विश्वविद्यालय

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश

Harveer Singh

पत्रकार हरवीर सिंह राष्ट्र का निष्पक्ष दर्पण भ्रष्टाचार के खिलाफ आर पार / खबरों के साथ-साथ खुलासे भी परित्राणाय साधुनाम् यही हमारा मूल कार्य धर्म की रक्षा के लिए पूरे देश में टीम जिला तहसील लेवल पर गठित की जा रही है उसके बाद अन्य देशों में भी अपनी

Related Articles

Back to top button