युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री शारुख़ मालिक (सह-प्रभारी हापुड़) तथा जिलाध्यक्ष हापुड़ मजदूर सभा श्री केशव भारद्वाज के शीर्ष नेतृत्व में किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हापुड़ को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया
भारतीय किसान यूनियन एकता शक्तिहरवीर सिंह कुशवाहा प्रदेश मीडिया प्रभारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री
एडवोकेट अक्षित शर्मा (ज़िला प्रभारी हापुड़)
के आदेशानुसार,
युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री शारुख़ मालिक (सह-प्रभारी हापुड़) तथा जिलाध्यक्ष हापुड़ मजदूर सभा श्री केशव भारद्वाज के शीर्ष नेतृत्व में किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हापुड़ को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में निम्नलिखित महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया—
1️⃣ एक नगर पालिका क्षेत्र में दो वार्ड आते हैं, और उन दोनों वार्डों के मध्य ब्रजघाट का टोल स्थित है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों एवं यात्रियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
2️⃣ ब्रजघाट तीर्थ नगरी में बंदरों का आतंक बहुत बढ़ चुका है, जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चों को बंदर काट लेते हैं और घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है — कृपया इस पर तत्काल संज्ञान लिया जाए।
3️⃣ भीख मांगने वालों एवं माफिया जैसे समूहों का आतंक अत्यधिक बढ़ चुका है,
जो यात्रियों को घेरकर छीना-झपटी एवं जबरदस्ती वसूली करते हैं, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय जनता में भय का वातावरण बन गया है।
✋ अतः प्रशासन से निवेदन है कि उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ब्रजघाट आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
✊ जय जवान, जय किसान — संघर्ष जारी रहेगा
📲 IT Cell — भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति)


